सूरजपुर : छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण का विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के पत्रानुसार जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने सचिवों की सेवा शर्तों की मार्गदर्शिका के नियम 11 के तहत् अनुसूचि के तहत् अनुसूची एक के अनुसार 15 वर्ष सेवा अवधि पूर्ण करने वाले पंचायत सचिवों को वरिष्ठ पंचायत सचिवों 02 वेतनमान पर पदोन्नती करते हुए सचिवों को नया साल का तोहफा दिया है। पंचायत सचिव से वरिष्ठ पंचायत होने वाले सचिव नोहर दास प्रेमनगर, देवन सिंह प्रेमनगर, महेश कुमार कुशवाहा सूरजपुर तथा देवी शंकर सोनवानी ओड़गी का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *