अम्बिकापुर– सरगुजा प्रेस की शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसी दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत सोनू केदार को सरगुजा प्रेस क्लब के सह सचिव के तौर पर सर्वसम्मति से चुना गया। सोनू प्रेस क्लब के आगामी चुनाव तक इस पद पर बने रहेंगे और अपने दायित्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

इस बैठक में सरगुजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थिति रहे। मिलनसार, कर्मठ और सक्रिय पत्रकार के रूप में ख्यातिलब्ध सोनू केदार लम्बे समय से विभिन्न समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। सोनू को प्रेस क्लब में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *