अंबिकापुर: अंबिकापुर में भाजयुमो का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दरअसल बीते दिनों शहर के घड़ी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हुई चोरी को लेकर भाजयुमो ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता लाठी डंडा से लैस होकर राजीव भवन कार्यालय का पहरेदारी करते नजर आए। वही भाजयुमो कार्यकर्तओं ने जागते रोह का नारा लगाया।

भाजपा जिला अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन शहर में सिलसिलेवार ढंग से चोरी हो रही है। यही नहीं अब शातिर चोर कांग्रेस कार्यालय को भी अपना निशाना बना रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में कानून व्यवस्था पूरी तगर से चरमराई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *