अंबिकापुर: सरगुजा जिले के सीतापुर थाना अंतर्गत ग्राम उलकिया के बरबहला पारा में दूध का पैसा नहीं देने पर मारपीट सहित बीच-बचाव के दौरान गर्भवती महिला का गर्भपात के मामले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

दरअसल ग्राम उलकिया के बरबहला पारा के रहने वाले विजय सोनी पिछले कई महीने से पास के ही नारायण यादव से दूध ले रहे थे।लेकिन पिछले 3 महीने से दूध का पैसा नहीं देने पर नारायण यादव ने घर पर जाकर पैसा देने की बात कही लेकिन पीड़ित ने बाद में पैसा देने को कहा, लेकिन बात नहीं मानने के बाद नारायण यादव ने अपने दो दोस्तों के साथ घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट किया गया।वही बीच बचाव के दौरान गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। जिसकी शिकायत सीतापुर थाने में दर्ज कराई गई थी। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।जहां पुलिस ने 3 आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गगिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *