कवर्धा: शहर के नेशनल हाइवे ट्रांसपोर्ट नगर के शिवम ऑटो पार्ट्स से दो ट्रक में ऑटो पार्ट्स सामान चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। चार चोर अब भी फरार है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद्र सिंह ने की ।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे ट्रांसपोर्ट नगर के शिवम ऑटो पार्ट्स से चौकीदार के हाथ पैर को बांधकर चोरी हुआ था जिससे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कवर्धा पुलिस ने चोरों का किया पीछा। इस दौरान मध्यप्रदेश के सतना पुलिस और कबीरधाम पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरों को पकड़ा। पुलिस ने दो आरोपी से 35 लाख का सामान जब्त किया यह आरोपी उत्तराखंड के निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *