अंबिकापुर: अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है. वही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई हैं.।

दरसअल मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर में पुरानी रंजीश को लेकर मां-बेटे ने मिलकर युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बीते दिन दोनों युवक साथ में रहकर शराब पिए थे. वहीं मृतक युवक पुनः पड़ोसी के घर मिलने के लिए पहुंचा हुआ था. इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगा. इधर घर के बगल में मौजूद मां और बेटे ने पत्थर से सिर पर वारकर मौत के घाट उतार दिया. इधर मौके पर पहुंची मणिपुर पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं. वही दोनों आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *