अंबिकापुर: शहर में लगातार हो रही सिलसिले वार चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही है वहीं शहर के हृदय स्थल पर चोरों ने दस्तक देकर सूने मकान पर हाथ साफ कर दिया है, स्वास्थ्य परीक्षण कराने बिलासपुर गए सेवानिवृत्ति प्रोफेसर के घर से अज्ञात चोरों के द्वारा 2 लाख से अधिक की नगदी समेत लाखों के जेवरातों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, वही शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,

दरअसल पूरा मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संगम गली का है,जहा रहने वाले सेवानिवृत प्रोफेसर जीपी मिश्रा बिलासपुर के अस्पताल में इलाज कराने गए हुए थे, इसी दौरान 21 अगस्त को पड़ोसियों के द्वारा घर के दरवाजे खुले होने की जानकारी जीपी मिश्रा को दी गई, सूचना के बाद परिजन अंबिकापुर पहुचे और घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए घर का सारा सामान अर्थ व्यस्त और फैला हुआ था और घर में रखें नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात गायब मिले तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई वहीं कोतवाली पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुड़ गई है वही घर में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को भी अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है , वही घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी करने वाले चोर की करतूत कमरे में कैद हो गई है फिलहाल पुलिस पूरे साक्ष्य एकत्रित कर आगे की जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *