अंबिकापुर: सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगा देव भुडू में प्रेमी जोड़े ने जहर का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवती को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक राजनाथ केरकेट्टा पिता रूपसाय केरकेट्टा (22 वर्ष) ग्राम लोसगा देवभूडू निवासी जो 28 अगस्त को घर से निकला हुआ था। 29 अगस्त की सुबह जहर सेवन कर घर पहुंचा और अपने परिजनों को जहर सेवन की जानकारी दी। आनंन फानन में परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

चतुर्गुण यादव भाई ने बताया की चिड़ियांमारने वाला जहर को दोनो ने पी लिया। युवक ने ज्यादा सेवन करने उसकी मौत हो गई। युवती कड़वा लगने के कारण कम पी इस वजह से उसके जान बच गई इसका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *