अंबिकापुर: अंबिकापुर के रिखीमुड़ा प्राइमरी स्कूल में विधुत विभाग की लापरवाही की वजह से 5 छात्र सहित एक शिक्षका करेंट की चपटे में आने से गंभीर हो गए है.

दरसअल अंबिकापुर शहर से लगे रिखीमुड़ा प्राइमरी स्कूल में उस वक्त अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया. जब रोजाना की तरह बच्चे स्कूल आये हुए थे. इसी दौरान विधुत विभाग द्वारा लगाए गए मीटर के तार को बच्चों के ऊपर किया जा रहा था. जिसकी वजह से एक दर्जन से अधिक करेंट की चपेट में आ गए. इन सब बच्चों को बचाने के दौरान एक शिक्षका गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमे 5 बच्चे के हाथों में करेंट लगने से गंभीर हो गए. इधर गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षका को अंबिकापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहा शिक्षका का इलाज जारी है.

गौरतलब है कि इस प्राइमरी स्कूल में एक महीने पूर्व विधुत विभाग द्वारा विधुत मीटर लगाने का काम किया गया था. लेकिन विधुत विभाग के द्वारा तार को सही तरीके से शिफ्ट नही किया गया था साथ ही वायरिंग का काम भी किया जाना था. लेकिन वायरिंग का आधा अधूरा होने की वजह से स्कूल के सामने झूल रहे तार को ऊपर करने का प्रयास बच्चों द्वारा किया गया. इसी दौरान बच्चों सहित शिक्षका करेंट के चपेट में आ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *