बलौदाबाजार: बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत पुलिस ले अंधे कत्ल के मामले में खुलासा किया है। पुलिस ने प्रधान पाठक की हत्या करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला करदा के प्रधान पाठक की डंडे से मारकर एवं स्कार्प से गला घोट कर जघन्य हत्या की थी। तथा लाश को सिद्ध बाबा सोनाखान रोड ग्राम पोड़ी के आगे रोड किनारे गढ्ढे में दफना किया गया था। जिससे मृतक के पत्नी ने थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट कराई थी। इसे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गुम इंसान की तलाशी लिया गया।

इस दौरान जांच में पता चला कि आखिरी बार गुमशुदा के साथ संदेही व्यक्ति संजय श्रीवास निवासी कसडोल एवं श्रृजन यादव निवासी कसडोल को देखे जाने के बारे में पता चला। फिर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों संदेहियों ने गुमशुदा शांतिलाल पाटले की हत्या करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि गुमशुदा शांतिलाल पाटले को भगवत दास की स्वीप्ट कार क्र. CG22 T4392 मे बैठकर सभी एक साथ निकले थे। योजना के अनुसार आरोपियों द्वारा मृतक शांतिलाल पाटले को जंगल में डंडे से मारकर एवं स्कार्प से उसका गला घोट कर हत्या करते हुये लाश को सिद्ध बाबा सोनाखान रोड ग्राम पोड़ी के आगे रोड किनारे गढ्ढे में दफन किया गया। जिससे पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *