बलौदाबाजार: बलौदा बाजार जिले के गिधपुरी थाना अंतर्गत ग्राम गैतरा में पति ने अपनी में अपनी 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी की उसके मायके में चाकू से मार कर हत्या कर दी। मृतिका के बड़ी बहन ने आरपी को पकड़कर गिरफ्तार कराया।

जानकारी के अनुसार गिधपुरी थाना अंतर्गत ग्राम गैतरा में 22 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी की उसके मायके में चाकू से मार कर हत्या कर दी।
हत्यारे पति को मृतका की बहन ने पकड़ कर तुरंत गिरफ्तार कराया ..
7 माह पूर्व ही मृतका की शादी आरोपी से हुई थी।पति ने मृतिका के घर के पीछे बने बाड़ी में चाकू मारकर हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हत्या की वजह पति द्वारा पत्नी के चरित्र पर शंका किया जाना है।मृतिका ममता चौहान उम्र 22 वर्ष अपने पति के साथ मायके आई हुई थी जहां आरोपी पति भाजी तोड़ने के बहाने मृतिका ममता चौहान खेत की ओर ले गया एवं चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।मृतिका की छोटी बहन जब खेत की तरफ गई तो देखा कि उसका जीजा बहन को चाकू से मार रहा है तो उसने शोर मचाकर अपने घर वालों को बुलाया ।जहा घरवालों एवं पड़ोसी की मदद से आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया गया है। थाना गीधपुरी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मर्ग कायम किया जा रहा है एवं मामले की विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *