अंबिकापुर:-अनुशासन समिति की अनुशंसा के उपरांत छ. ग. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा कार्यकर्ताओं की निष्कासन और निलंबन को समाप्त कर दिया है। भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि अंबिकापुर (सरगुजा) में 2018 से कुछ कार्यकर्ताओं पर संगठन के अनुशासन तोड़ने का आरोप लगा था , जिस पर संगठन द्वारा अनुशासनात्मक निलंबन और निष्कासन की कार्यवाही की गई थी।

उन्होंने बताया कि श्रीमती अल्पना मिश्रा, संजय कुमार शर्मा, श्रीमती मयूरी बेन पटेल, उमेश गुप्ता और श्रीमती रीता गुप्ता का निलंबन समाप्त कर दिया गया है और अब ये लोग पूर्ववत भाजपा में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *