लुंड्रा विधानसभा के लिये टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी डॉं प्रीतम राम ने तूफानी दौरों की शुरुआत कर दी है। इस कडी में शुक्रवार को उन्होंने दरिमा क्षेत्र के ग्राम बकालो, सोहगा, आमादरहा, रेवापुर, मोहनपुर, तिहपटरा, सखौली और दरिमा सहित 15 पोलिंग क्षेत्रोें में सभाओं के साथ जनसंपर्क की शुरुआत की है। उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं राकेश गुप्ता भी मौजूद थे। आमजन के भारी उत्साह के बीच आज अम्बिकापुर ग्रामीण के इन पोलिंग क्षेत्रांे में सघन जनसंपर्क किया गया।

लोगों को संबोधित करते हुए डॉ0 प्रीतम राम ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के द्वारा दी जा रही धान की कीमतों, वनोपज के बढे मूल्य, गोधन खरीदी जैसी योजनाओं से आमजन आर्थिक आधार में बढोत्तरी हुई है। प्रदेश में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। अपनी सभाओं में डॉ0 प्रीतम राम ने कहा कि, मतदाताओं का पुनः विश्वास छत्तीसगढ के लोगों को संम्पन्न बनाने के लिये आवश्यक है। आमजन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि यूनिवर्सल हेल्थ स्कीम के तहत अब प्रदेश के नागरिक 25 लाख तक का इलाज मुफ्त करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर जनता के विश्वास से कांग्रेस की सरकार एक बार फिर छत्तीसगढ की सत्ता में आती है तो प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य का अधिकार मिलेगा। फिर चाहे इलाज का व्यय कितना भी हो वो सरकार वहन करेगी। जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के रहते घुनघुट्टा सिंचाई परियोजना में नहरों का सुदृढिकरण हुआ। फलस्वरुप आज इस परियोजना का जल सिंचाई के लिये अपने निर्माण के इतने वर्ष के बाद पहली बार अपने अंतिम छोर तक पहॅुंचा।

आज के कार्यक्रम के दौरान दरिमा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति वायुश्री सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनीमा केरकेट्टा, सैयद अख्तर हुसैन, सुनील मिश्रा, उत्तम राजवाडे, जगधारी राम, नारद गुप्ता, संजू कश्यप, राजेश दुबे, निलेश कश्यप, राकेश सोनी, भीमसेन, दिनेश कुजूर, प्रेम तिर्की, गणेश, रामप्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *