अंबिकापुर: अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर रोड के पास स्कॉर्पियो वाहन ने एक दर्जन मोटरसाइकिल को रौंदते हुए चार लोगो को ठोकर मार दिया है।

दरअसल अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर रोड में स्कॉर्पियो वाहन चालक को शाम 6:00 बजे वाहन चलाते वक्त मिर्गी का दौरा आने से स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर एक दर्जन से अधिक लोगो को रौंदते हुए चार लोगों को ठोकर मार दिया हैं. जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही स्कॉर्पियो वाहन चालक को कोतवाली पुलिस थाने ले आई है और मामले की जांच कर रही है. गौरतलब है कि गनीमत या रही की यह भीड़भाड़ मार्ग होने की वजह से किसी भी तरह से कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *