लुण्ड्रा विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 31 रामनगर से सफलतापूर्वक मतदान कराकर लौटा पहला दल।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा ने सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने बधाई देते हुए मतदान दल का कुशलक्षेम जाना

मतदान दलों की वापसी के बाद उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज में श्रीगढ़ की महालक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भोजन तैयार किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं एसपी ने स्वयं भोजन चखकर गुणवत्ता की जांच की तथा कहा कि भोजन की गुणवत्ता के साथ समझौता ना हो।

स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, भीड़ की स्थिती ना बने इसलिए मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान रखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *