सूरजपुर: अखिल भारतीय बिंझिया समाज के कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विभिन्न हितग्राहियों को सामाग्रीयों का वितरण किया गया। जिसके अंतर्गत मछली पालन विभाग से 05 लोगो को आइस बॉक्स, 05 लोगो को मछली जाल प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग से बीना देवांगन को निःशक्त विवाह प्रोत्साहन राशि दी गई इसके अलावा विभाग द्वारा 01 ट्राई साइकिल और 03 मोटराइज्ड साइकिल प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 लोगो को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पीएम उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगो को मिर्ची बीज का वितरण किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिषन के तहत 10 हितग्राहियों को डेमो चेक का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *