रायपुर: राजधानी रायपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। भनपुरी इलाके में रहने वाले पति ने पत्नी को मौत की घाट उतार दिया है। हत्या करने का अंदाज सनसनी फैलाने वाला है। दरअसल राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद की पत्नी को अवैध संबंध के शक में चाकू से गर्दन रेतकर मार डाला है। इसके बाद खुद ही थाने में कर आरोपी पति ने सरेंडर भी कर दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



खुद ही थाना पहुंच गया आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के रामेश्वर नगर में पति ने पत्नी की गर्दन काट कर उसे हमेशा की नींद के लिए सुला दिया। आरोपी पति फिर खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस को हत्या की जानकारी दी। फिलहाल आरोपी राधेश्याम वर्मा अपनी पत्नी काजल वर्मा के कत्ल के इल्जाम में पुलिस हिरासत में हैं। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।


दोनों की दूसरी शादी

बताया जा रहा है की घटना आज शाम 8 बजे की है, जब पति ने चरित्र संदेह की शंका में अपनी पत्नी का चाकू से गला काटकर मौत की घाट उतार दिया है। राधेश्याम वर्मा पेशे से क्रेन का ऑपरेटर है। यह बात भी पता चली कि यह दोनों की दूसरी शादी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *