बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज प्रभारी तहसीलदार विष्णु गुप्ता तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। यह सरगुजा कमिश्नर ने कार्यवाही की है।दरअसल धान खरीदी में तीन करोड़ से ज्यादा की अनियमितता मिली थी।



पंजीकृत किसानों के द्वारा अन्य लोगों के रकबे में अवैध तरीके से तहसीलदार की मिलीभगत से मंडी में धान बेचा गया तीन करोड़ तिरेसठ हजार रुपए से ज्यादा की आर्थिक अनियमितता करते हुए शासन को नुकसान पहुंचाया गया है.

जांच उपरांत प्रभारी तहसीलदार की संलिप्तता सामने आने के बाद सरगुजा कमिश्नर के द्वारा कार्यवाही करते हुए यह आदेश जारी किया ।आदेश के मुताबिक निलंबन के दौरान सूरजपुर जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में अटैच कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *