अंबिकापुर:-गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खलीबा में पति ने अपनी पत्नी को पिट पिट कर मौत के घाट उतार दिया है , विवाद लोन के क़िस्त के रुपए को लेकर हुआ था दरअसल आरोपी पति अजेश बरवा अपनी पत्नी को क़िस्त के रूपये को सम्हाल कर रखने को दिए थे ,ताकि सही समय में क़िस्त के रूपये को जमा कर सके लेकिन पत्नी क़िस्त के उन रुपयों से

शराब पी रही थी घटना के दिन देर शाम पति शराब के नशे में घर पंहुचा तो देखा पत्नी शराब पी हुई है पत्नी को नशे की हालत में देखकर दोनों में विवाद हुआ इस दौरान आवेश में आकर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद उसे छोड़कर अपनी माँ जो बगल में रहती थी उसके पास चला गया ,

सुबह जब आरोपी पति घर वापस लौटा तो पत्नी उसी जगह पर पड़ी मिली पत्नी की मौत हो चुकी है पत्नी की मौत की खबर आरोपी पति ने अपने ससुराल वालों को दी जिसके बाद ससुराल वालों ने गांधीनगर पुलिस को महिला की मौत की सूचना दी इधर मामले में पुलिस ने पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए जेल भेज दिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *