बतौली (सरगुजा):- सरगुजा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बेलकोटा पुलिया में ओवरटेक के चक्कर में दो ट्रक आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे नीलगिरी ट्रक ड्राइवर की मौत होना बताया जा रहा है और तीन लोग गंभीर अवस्था में हैं

जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर और जिला अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया है। बुधवार रात 10:00 बजे हुए इस भीषण हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में जाम लग गया जिससे पुलिया के दोनों ओर ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई है। जबकि यात्री बसें और चार चक्का वाहन घूम कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोयला लोड ट्रक क्रमांक राजस्थान 02 जी बी 7167 अंबिकापुर तरफ से कोयला लोड कर रायगढ़ की ओर जा रही थी जिसे सीतापुर तरफ से आ रही नीलगिरी लकड़ी लोड कर अंबिकापुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए सी 5403 से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

जिससे नीलगिरी लोड ट्रक ड्राइवर दोनों वाहनों के बीच में फंसा रहा, जिसे कटर से कटकर वाहनों को अलग कर बाहर निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। जबकि कोयला लोड ड्राइवर , खलासी और नीलगिरी लोड ट्रक के खलासी अस्पताल में भर्ती हैं। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए रात्रि 10:00 बजे से ही पुलिस की पूरी टीम मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *