कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने मंगलवार की शाम सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया हेतु आरओ कक्ष में व्यवस्थाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के दौरान चेकलिस्ट के अनुसार जांच करने, विभिन्न विषयों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित सभी प्रारूपों की उपलब्धता के संबंध में तैयारी में लगे कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की. निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में नामांकन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 12 अप्रैल को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. संसदीय क्षेत्र-01 सरगुजा के लिए 12 अप्रैल से नामांकन पत्र प्राप्त करने एवं जमा करने की व्यवस्था चाक चौबंद में की गई है।

चुनाव लड़ने वाले सामान्य उम्मीदवारों के लिए जमा की जाने वाली जमानत राशि 25,000 रुपये और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 12,500 रुपये निर्धारित है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भोसकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बैठक व्यवस्था एवं आरओ कक्ष में विभिन्न आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *