लमगाव :- मतदान कर लौट रही युवती की गाज गिरने से मौत सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर विधानसभा के लमगाव क्षेत्र के कोट पोलिंग बूथ में मतदान कर वापस लौट युवती गाज गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। भाई एवं मां भी गाज की चपेट में आने से झुलस गए। युवती को अंबिकापुर मेडिकल कालेज लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।21 वर्षीय कबूतरी दास कोट मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची थी। अपरान्ह तीन बजे वह अपने भाई एवं मां के साथ मतदान कर वापस घर लौट रही थी। अचानक मौसम खराब होने एवं बारिश होने पर तीनों एक स्थान पर रूक गए थे। जहां वे रूके थे, वहीं पेड़ पर गाज गिरने से तीनों झुलस गए। उन्हें मेडिकल कालेज हास्पिटल लाया गया, जहां कबूतरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कबूतरी के भाई एवं मां खतरे से बाहर बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *