सरगुजा :-कल दिनांक 16.05.24 को स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल सोहगा में प्रवेश लॉटरी का आयोजन किया गया है विदित है कि स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल का संचालन गत दो वर्षों से किया जा रहा है , कल दिनांक 16.05.24 को शाला में कक्षा पहली में प्रवेश हेतु लॉटरी होगी जिसमें शासन द्वारा निर्धारित सदस्यों की उपस्थिति में कक्षा पहली में विद्यार्थियों को लॉटरी के माध्यम से प्रवेश दिया जावेगा । लॉटरी का समय दिनांक 16.06.24 को प्रातः 11.30 निर्धारित किया गया है तथा समस्त आवेदकों को निर्धारित समय पर लॉटरी में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है , शाला की प्रचार्या श्रीमती लीना थॉमस ने बताया कि शाला के कक्षा पहली के 50 सीटों हेतु लॉटरी की जानी है जिस हेतु कुल 134 आवेदन प्राप्त हुए थे कल समस्त नियमावली के आधार पर तथा समिति के सदस्यों जिनमें एस डी एम श्री फागेश सिन्हा समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक श्री रवि शंकर तिवारी जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सेंगर जिला विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल दुबे उपस्थित होंगे इनके समक्ष लॉटरी को संपादित किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *