सरगुजा :- दो दिवसीय गतका प्रशिक्षण शिविर में सरगुजा के रेफरी एवं खिलाड़ी हुएं शामिल,रेफरी व कोच प्रशिक्षण में चार समेत दस खिलाड़ी हुएं शामिल  गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर जिले में 2 दिवसीय खिलाड़ी,रेफरी और कोच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सरगुजा जिले के खिलाड़ियों के विकास के लिए एक नए गतका का प्रशिक्षण बहुत जरूरी है, इस प्रशिक्षण शिविर को लेने के लिए गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बलजिंदर सिंह तूर रायपुर पहुंचेंगे।

इसमें सरगुजा जिले से रेफरी व कोच प्रशिक्षण के लिए कृष्णा एक्का, रजत सिंह, खुशबू गुप्ता और रागनी अगरिया एवं खिलाड़ियों में अभिषेक, आयुष, सृष्टि, अलका,रीमा, नंदिता,सुजाता,सरिता, काशिश, नैन्सी शामिल होंगे।कोच रजत सिंह ने बताया कि इस खेल का सीनियर नेशनल चैंपियनशिप, खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स 2024-25 का आयोजन आने वाले दिन में होने वाली है। आगामी दिनों में होने वाले खेल को देखते हुए यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *