अंबिकापुर:- संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के गांधीचौक में एसपी बंगला के सामने आज 24 मई को एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ट्रक के सामने कूद आत्महत्या कर लिए जाने से हड़कंप मच गया। आज शुक्रवार को अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे गांधी चौक में रेड सिग्नल के कारण मनेंद्रगढ़ मार्ग की ओर से आ रही गाडियां एसपी बंगला की ओर खड़ी थी।

उस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति डिवाइडर में खड़ा था, जैसे ही सिग्नल हरा हुई और गाडियां आगे बढ़ी उक्त व्यक्ति ने ट्रक के पिछले पहिए के आगे छलांग लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक के पीछे खड़े कार चालक ने उसे ऐसा करते देख लिया, पुलिस ने बताया कि मृतक के पहचान की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *