कान में आती थी कुछ आवाज और फिर पिता बन बैठा हैवान,दिल को झकझोर देने वाली यह घटना बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडीह की है।मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी कमलेश नगेसिया ने देर रात को लगभग 1 बजे धारदार हथियार से अपने 4 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दिया।आरोपी ने बेटे के साथ एक मुर्गी को भी मार डाला।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सबसे पहले रात तकरीबन 10 बजे अपनी मां को मारने का कोशिश किया था।आरोपी की पत्नी और भाई ने किसी तरह उसे छुड़ाया और फिर भागकर दूसरे घर मे चली गई थी।मां और भाई के भाग जाने के बाद आरोपी रात भर घर मे घूमता रहा और जब उसकी पत्नी बच्चों को लेकर सो गई तो तकरीबन 1 बजे रात को आरोपी ने बेटे को उठाकर आंगन में ले आया और गर्दन से सिर काट दिया।और एक मुर्गी का भी बलि दे दिया।हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लाश को खेत मे छिपा दिया था।सुबह तकरीबन 5 बजे पुलिस को मामले की सूचना मिली और तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी झाड़फूंक भी कराता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *