अंबिकापुर शहर के बिही बाड़ी स्थित एक शादी घर में साथियों के साथ रहकर मजदूरी करने वाले 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.. मौत की जानकारी लगने के बाद शादी घर में हड़कंप मच गया ..बताया जा रहा है कि मृतक जिला कोरिया के पटना सरगवा से टेंट हाउस में मजदूरी करने अंबिकापुर आया था और यही रहकर मजदूरी करता था .. मृतक जयराम बीती रात शादी घर में सोया लेकिन सुबह नही उठा ..जिसको देख कर आनन फानन में इलाज के लिए युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया ..वही मामले में परिजन मृतक के शरीर में चोट के निशान देखकर हत्या का आरोप लगा रहे है न्याय और कार्यवाही की मांग कर रहे है ..पुलिस पूरे मामले में मर्ग कायम कर ली है पोस्टमार्डम रिपोर्ट और बयानों के आधार में आगे कार्यवाही करने की बात कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *