surjpur:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल का दौर जारी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक और तबादलों की सूची जारी की गई है, जिसमें 7 निरीक्षक, 2 उप निरीक्षक, 2 सहायक उप निरीक्षक समेत कुल 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला किया गया है।इस आदेश के बाद जिले के कई पुलिस थानों के प्रभारियों में बदलाव आया है। जयनगर थाना की कमान अब निरीक्षक नरेंद्र सिंह को सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक मनीप्रसाद राजवाड़े को ओढ़गी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस विभाग में कार्यकुशलता और संचालन में सुधार लाना है। स्थानीय जनता को उम्मीद है कि नए प्रभारियों के साथ पुलिस सेवाओं में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *