अंबिकापुर:- शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे करीब एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए है।उदयपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्र पाल पिता नोहर साय उम्र 32 वर्ष निवासी पंडरीपानी बिलासपुर अपने पुत्र अरविंद उम्र 03 वर्ष के साथ मोटर साइकिल से मैनपाट जा रहे थे इसी दौरान उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी में NH 130 पर अम्बिकापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोलरो वाहन से आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिडंत इतनी भयावह और तेज थी की बोलेरो की टक्कर से बाइक हवा में उछल गई और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में कैद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *