अंबिकापुर:– देश के संसद में राहुल गांधी के द्वारा संपूर्ण हिंदू समाज तथा भारतीय जनता पार्टी को हिंसक बताने तथा आपत्तिजनक बयान देने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सरगुजा ने जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
उक्त कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उनके अंदर की जो भावना है उसको उन्होंने संसद के पटल पर रखी है। हिंदू समाज सर्वदा से ही विश्व कल्याण की सोच रखता है तथा संपूर्ण विश्व को अपना परिवार मानता है, लेकिन जिस प्रकार से राहुल गांधी ने समस्त हिंदू समाज तथा भारतीय जनता पार्टी को हिंसक बताते हुए अपमानित करने का प्रयास किया, उसको यह देश कभी सहन नहीं करेगा तथा युवा भी इसको लेकर के आक्रोशित है।उक्त पुतला दहन में भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमोघ कश्यप, मनीष दुबे, रविकांत उरांव, जिला महामंत्री संजीव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला चंदन, अनीश सिंह, अकील साय मराबी, नगर अध्यक्ष निशांत सिंह सोलू, जिला मंत्री वीर सोनी, हर्ष जायसवाल, निशांत सिंह गोल्डी, श्रीधर केशरी, अनुराग शुक्ला, दीपक यादव, सौरभ मिश्रा, विकास गुप्ता, हैप्पी सिंह, पिंटी सिंह, रोहित कुशवाहा, मनीष सिंह,लव दुबे, शुभम प्रजापति, प्रिंस चौबे, सक्षम गुप्ता, अविनाश तिवारी, नितिन शर्मा, आर्यन गुप्ता, सीमा कश्यप आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *