अंबिकापुर: अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रविवार शाम लुडो खेलने के दौरान हुए विवाद में एक बंदी ने दूसरे बंदी को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। घायल बंदी को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल बंदी के चहरे में चोटें आई हैं। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर के सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 8 में शाम करीब 5.30 बजे लूडो खेलने के दौरान बंदियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद बंदी उत्तम पांडेय ने दूसरे बंदी विनय पांडेय पर ब्लेड से हमला कर दिया। विनय पांडेय के चेहरे पर उसने ब्लेड से कई वार कर दिया।घटना से सेंट्रल जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल विनय पांडेय को लहुलुहान हालत में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।रायपुर जेल से ट्रांसफर होकर आया है बंदी
घायल बंदी अंबिकापुर सेंट्रल जेल में पहले से बंद था। वहीं बंदी उत्तम को रायपुर सेंट्रल जेल से ट्रांसफर किया गया है। बंदी के पास ब्लेड कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। मामले में सेंट्रल जेल प्रबंधन ने जांच की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *