अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्तीपारा में तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है दरअसल देहरादून से अंबिकापुर आए दो ठगों के द्वारा ठगी की वारदात को अंजाम दिया है और फरार हो गए है.दोनों ठग अंबिकापुर के सत्तीपारा मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर तंत्र मंत्र का खेल करते थे जिसके झांसे में आकर एक दर्जन से अधिक लोग ठगी का शिकार हो गए है.

ये ठग खुद को ज्योतिषाचार्य और मां काली का भक्ति बताते हुए घर की स्थिति सुधारने के लिए तंत्र मंत्र करते थे.मामले का खुलासा तब हुआ जब बाबा का किराए का मकान कुछ दिनों से बंद था मकान मालिक को शंका होने पर मकान को खोला गया तब घर में सामान बिखरा पड़ा था.कमरे में शराब की बोतले भी मिले है.इन सातिर ठगों ने मकान मालिक तक को नहीं छोड़ा तंत्र मंत्र से घर की दशा सुधारने के नाम पर मकान मालिक से करीब एक लाख के जेवरात की ठगी कर फरार हो गए.जिसकी शिकायत मकान मालिक मनीष सोनकर ने कोतवाली थाने में की हैं.शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *