bilaspur

बिलासपुर में शनिवार की देर रात अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है देर रात जलती चिता के पास युवक युवती की फोटो लेकर तांत्रिक क्रिया करते हैं एक महिला और एक उसके सहयोगी पुरुष को पुलिस ने पकड़ा है फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक मुक्तिधाम का है।

दरअसल सिरगिट्टी बन्नाक चौक के मुक्तिधाम में शनिवार की देर रात जलती चिता के सामने महिला और पुरुष को तंत्र पूजा करते लोगों ने पकड़ा है वही दोनों ने युवक और युवती की बीच मे फोटो रखकर मोमबत्ती और दिया जलाकर पूजा कर रहे थे।

खबर यह भी है :-अंबिकापुर: मंदबुद्धि स्कूल के शिक्षक को रिश्वत मामले में 4 साल की सजा और 5 हजार रुपये का अर्थदंड, 6 साल बाद विशेष न्यायालय का फैसला

खबर यह भी है :-बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में टीकाकरण के बाद दो बच्चों की मौत, विधायक ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

खबर यह भी है :-भाजपा सरगुजा संभाग की बैठक: 2 सितंबर से शुरू होगा सदस्यता महा अभियान, 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

इस तरह की घटना की जानकारी जब देर रात आसपास के लोगों को लगी और इस तरह माजरा देखा तो डर गए जिसके बाद किसी तरह हिम्मत जताकर मौके पर पहुंचा तो पूछताछ में बाहर से आई महिला तांत्रिक और उसके सहयोगी जलती चिता के सामने तंत्र पूजा कर रहे थे वही दिपो के बीच में युवक युवती की फोटो व पुतलो साथ शराब सिगरेट आदि सामान पड़ा हुआ था अनहोनी के डर से लोगों ने तांत्रिक से पूछताछ की तो वह गोल-मोल जवाब देने लगा।वही महिला तांत्रिक लगातार मंत्र पढ़ रही थी महिला से पूछने पर उसके पुरुष साथी उसे रोकने से मना कर रहा था। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी जिसके बाद पकड़ कर सिरगिट्टी थाने में सौंप दिया है लोगों के मुताबिक महिला को तंत्र पूजा के लिए बाहर से बुलाया गया था।

फिलहाल सिरगिट्टी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया की पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है जिसके बाद मामला सामने आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *