नगर पालिका चौक में संचालित राजेश ज्वेलर्स में दिनदहाड़े कट्टे से लैस बदमाशों करीब 8 किलो सोने के जेवरात लूट लिया एवं फरार हो गए.लूटे गए सोने के जेवरातों की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है.आशंका है कि वारदात के पूर्व बदमाशों ने दुकान की अच्छे से रेकी की थी.. घटना के बाद आरोपी बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले.घटना से रामानुजगंज में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज के नगर पालिका चौक में संचालित राजेश ज्वेलर्स में 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे.. दुकान में अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया एवं दुकान संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया.. लुटेरों ने राजेश सोनी के सिर पर कट्टे की बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया एवं गोली मारने की धमकी दी

लुटेरों ने दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरों को निकलवा लिया और बैग में रखकर बाईक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले.. लुटेरों ने दुकान के पास मोची दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी.. उन्होंने 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया।
मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है पुलिस की टीम सीमा से लगे विभिन्न क्षेत्रों में तैनात है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *