AMBIKAPUR,MAINPATH NEWS

AMBIKAPUR,MAINPATH NEWS : नवरात्रि के पवित्र महापर्व के दौरान एक ओर जहां श्रद्धालु माता की आराधना और पूजा में लीन थे, वहीं दूसरी ओर मैनपाट के नर्मदापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में खुलेआम अश्लीलता का प्रदर्शन किया गया। नवरात्रि महापर्व समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बाहर से बार बालाओं को बुलाकर अश्लील डांस कराया गया, जिसने पूरे आयोजन की गरिमा को धूमिल कर दिया।

इस कार्यक्रम में नाबालिग बच्चों की उपस्थिति भी देखी गई, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश बढ़ गया। देर रात तक चले इस अश्लील डांस के बावजूद प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रहा। ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने और समाज में शुचिता बनाए रखने की जिम्मेदारी प्रशासन की है, लेकिन इस घटना से प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ALSO READ THIS :- LAKHANPUR NEWS:-पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी को लेकर अंजुमन गौसिया कमेटी लखनपुर ने यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने थाना प्रभारी को सोपा ज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ऐसे अश्लील कार्यक्रमों पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि धार्मिक आयोजनों की मर्यादा और पवित्रता बनी रहे। नवरात्रि जैसे पवित्र पर्व पर इस तरह के फूहड़ आयोजनों से समाज में गलत संदेश जा रहा है, और इससे धार्मिक और सांस्कृतिक आस्थाओं को ठेस पहुंच रही है।

अंबिकापुर के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों पर कड़ी नजर रखी जाए और सुनिश्चित किया जाए कि धार्मिक आयोजनों की गरिमा को ठेस न पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *