प्रेम प्रसंग

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानपुर में प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तीन दिन पहले बनाया गया था, जिसमें 6-7 लोग मिलकर युवक को जमीन पर पटकते और गला दबाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम मानपुर के सोमू यादव पर आरोप है कि वह किसी के घर में घुसा था, जिसके बाद गांव के नाबालिग बच्चों ने उसे पकड़ लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्चों ने युवक को जमीन पर पटकते हुए बुरी तरह से मारपीट की। घटना के दौरान बच्चों के पिता के पहुंचने पर कुछ और लोग भी युवक का गला दबाने और उसे हाथ, लात और जूतों से मारने लगे।

वीडियो में सोमू यादव दर्द से कहता नजर आ रहा है, “मैं गांव का आदमी हूं, इस तरह मत मारो।” घटना के बाद युवक तीन दिनों से लापता है, और गांव में इस मामले को लेकर कोई भी खुलकर बात करने से बच रहा है। जानकारी मिली है कि जिन लोगों ने मारपीट की, वे भी फिलहाल गांव में मौजूद नहीं हैं और फरार बताए जा रहे हैं।

वीडियो की सच्चाई क्या है और घटना के पीछे की पूरी वजह क्या है, यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *