Big Breaking:

 

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक हाथी सिंचाई के लिए लगाए बिजली कनेक्शन की चपेट में आया। जिससे उसकी मौत हो गई।

हाथी के मुंह पर चोंट के निशान भी नजर आ रहे है। हाथी के मौत की सूचना पर वन अमला मौके के लिए रवाना हो गया है। यह घटना बगीचा वनपरिक्षेत्र के कुरडेग गांव की है। फिलहाल, हाथी की मौत से वन अमले में हड़कंप मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *