सूरजपुर : जिन अधिकारियों को आम लोगों की समस्या सुलझाने के लिए सरकार ने तैनात किया है, वही अधिकारी सभी नियमों को दरकिनार कर मौज मस्ती में लगे हुए हैं।

दरअसल ताजा मामला सूरजपुर के तहसील कार्यालय का है, यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सूरजपुर मुख्यालय के तहसीलदार संजय राठौर अपने दफ्तर में अपने सभी कर्मचारी और पूरे साज-सज्जा के साथ अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, वही दूरदराज से आए ग्रामीण तहसीलदार साहब से मिलने का इंतजार कर रहे थे, साहब खुद तो अपना जन्मदिन मना ही रहे थे साथ में दफ्तर के सभी कर्मचारी भी अपना काम छोड़कर उनके जन्मदिन समारोह की शान बढ़ा रहे थे, जिसकी वजह से पूरे दफ्तर का काम प्रभावित रहा, जब हमने इस पूरे मामले में संजय राठौर से उनका पक्ष जानना चाहा तो वह कुछ भी कहने से साफ तौर पर मना कर दिये, वही राजस्व विभाग के बड़े अधिकारी भी यह मान रहे हैं कि ऑफिस टाइम में इस तरह का आयोजन प्रोटोकॉल के खिलाफ है, मीडिया में खबर आने के बाद अब संबंधित अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *