गरियाबंद: गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र में चल रही नक्सल विरोधी कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक करोड़ के इनामी नक्सली और केंद्रीय कमेटी के सदस्य जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया गया है। अब तक 14 से अधिक महिला और पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें कई सीनियर कैडर माओवादी शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से SLR राइफल समेत भारी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए हैं।

सर्च ऑपरेशन में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF 65 और 211 बटालियन तथा SOG नुआपाड़ा की संयुक्त टीम कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। मुठभेड़ की शुरुआत 19 जनवरी 2025 की शाम को हुई थी, जो अब भी रुक-रुक कर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *