उपायुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में आचार संहिता में उड़नदस्ता टीम ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।। आज उड़नदस्ता आबकारी टीम को बाहर राज्य का शराब पकड़ने में फिर बड़ी सफलता हाथ लगी।। शुष्क दिवस होने के कारण सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने सुबह से ही सिविल ड्रेस में अपने आरक्षकों को मदिरा खरीदी के लिए लगा दिया था।। ऐसे में उत्तर प्रदेश की शराब बेचने वाले एक सप्लायर रोशन गुप्ता का नंबर हाथ लगा तो उस सप्लायर से शराब की मांग की गई ।। रोशन गुप्ता ने शराब देने के लिए छद्म क्रेता को सरगावां पैलेस के रास्ते में बुलाया,, रंजीत गुप्ता ने तत्काल उस जगह की घेराबंदी की,,आरोपी बिना नंबर के मारुति SX4 कार में जब माल देने के लिए आया तब उसे कार के साथ पकड़ लिया गया।। तत्काल उसे गाड़ी से उतार कर उसके गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके कार से उत्तर प्रदेश राज्य की टेट्रा पैक में 121 नग 8 पी एम (मात्रा 21.78 लीटर) टेट्रा पैक में ही 37 नग ऑफिसर चॉइस (मात्रा 6.66 लीटर) तथा ब्रो कोड बियर 17 नग (मात्रा 5.61 लीटर) कुल 34.05 लीटर उत्तर प्रदेश राज्य की विदेशी मदिरा व्हिस्की एवं माल्ट बरामद किया गया।। आरोपी के कब्जे से 34.05 लीटर उत्तर प्रदेश की विदेशी शराब तथा उसके मारुति कार को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34 (2)36 एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, अशोक सोनी, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं संगीता उपस्थित रहे।।
सहायक जिला आबकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के आचार संहिता के दौरान हमारी टीम हर समय चौकस है और अवैध कारोबारीयों पर नजर रखे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *