अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दौरे पर अंबिकापुर पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के पुलिस ग्राउंड से अपना रोड शो शुरू किया, जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घड़ी चौक स्थित सभा स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए नजर आए साथ ही नगर निगम क्षेत्र के लिए तैयार घोषणा पत्र की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता से विश्वास खो चुकी हैं साथ ही कांग्रेस पार्टी ने विश्वासघात करने के साथ छलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है। जिस तरह से विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कारा हार देखने को मिला था। इसी तरह से इस बार भी नगरी निकाय चुनाव में हार का सामना कांग्रेस पार्टी को करना पड़ेगा और भारतीय जनता पार्टी को 10 नगरीय निकाय हुआ 14 नगर पंचायत में अभूतपूर्व जीत हासिल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *