बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों के 2 जवान भी शहीद हो गए। यह एनकाउंटर बीजापुर के नेशनल पार्क के अंतर्गत आनेवाले जंगलों में हुई है। बस्तर पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर में 31 नक्सली मारे गए हैं। पूरे इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों का एक दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए।’’ उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, ‘नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है। मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूं कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गंवानी पड़े।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *