Saturday, April 12, 2025
Homeअंबिकापुरनगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025:  मतदान सामग्री का वितरण आज प्रातः 10...

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025:  मतदान सामग्री का वितरण आज प्रातः 10 बजे से

अंबिकापुर: नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में सफलता पूर्वक मतदान सुनिश्चित करने के लिए 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे से मतदान समाग्री का वितरण किया जाएगा। जिसमें नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में नगर पंचायत लखनपुर के लिए सामुदायिक भवन में  नगर पंचायत सीतापुर के लिए तहसील कार्यालय प्रांगण में निर्धारित समय में 10 बजे से मतदान समाग्रियों का वितरण किया जाएगा। जिसमें अम्बिकापुर नगर निगम के 143 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 27 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। इसी तरह सीतापुर नगर पंचायत के 15 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। लखनपुर नगर पंचायत के लिए 15 मतदान केंद्रों में पीठासीन एवं मतदान दलों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। पीठासीन एवं मतदान दलों के अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होकर मतदान सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में 121454  मतदाता हैं, जिससे पुरुष की संख्या 59644 है, महिलाओं की संख्या 61800 है, और थर्ड जेंडर की संख्या 10 हैं। वहीं लखनपुर नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 5692 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 2696 है, महिलाओं की संख्या 2996 हैं, नगर पंचायत सीतापुर में मतदाताओं की संख्या 7131 है, जिसमें पुरुष की संख्या 3451और महिलाओं की संख्या 3680 हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments