अंबिकापुर।  नगर निगम से बड़ी खबर सामने आई है। महापौर  मंजूषा भगत  ने मेयर इन काउंसिल (MIC) का गठन कर दिया है। इसमें 10 पार्षदों  को जगह दी गई है।

नवनिर्वाचित MIC में PWD प्रभारी के रूप में मनीष सिंह को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शिक्षा विभाग  का प्रभार सुशांत घोष को सौंपा गया है। इस गठन में सबसे बड़ी चर्चा का विषय आलोक दुबे  रहे, जिन्हें MIC में स्थान नहीं मिला।
नगर निगम में  सभापति पद के दावेदार रहे आलोक दुबे को MIC में भी शामिल नहीं किया गया। महापौर मंजूषा भगत चाहती थीं कि आलोक दुबे उनकी टीम का हिस्सा बनें, लेकिन संगठन के दबाव के कारण उन्हें शामिल नहीं किया जा सका।

आलोक दुबे भाजपा के वरिष्ठ पार्षद और फायरब्रांड नेता  माने जाते हैं। उनके MIC से बाहर रहने को लेकर नगर निगम की राजनीति गरमाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *