बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। बुरी तरह से झुलसी महिला रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराह रही थी, तब लोगों ने उसकी आवाज सुनकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब तक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात उसलापुर स्टेशन के आगे महावीर नगर के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई पड़ी थी। महिला आग से जलकर दर्द से कराह रही थी। उसकी आवाज सुनकर किसी ने पुलिस के डायल 112 को जानकारी दी। पुलिस जब पहुंची, तब ठेठा डबरी रेलवे ट्रैक के पास महिला झुलसी हुई पड़ी हुई थी जिसको पुलिस ने अस्पताल पहुचाया ।

70 फीसदी झुलस गई महिला, नहीं हुई पहचान टीआई परिवेश तिवारी ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला आग से 70 प्रतिशत जल गई है। वह छत्तीसगढ़ी में बात कर रही है। लेकिन, अभी बदहवाश है। इसलिए, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके चलते पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने महिला को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए प्रयास किया। लेकिन, महिला बयान नहीं दे पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *