अंबिकापुर।लोक जनशक्ति पार्टी, जिसके संस्थापक माननीय चिराग पासवान जी हैं, उनके मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता के सुख-दुख में भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में दिनांक 23/09/25 को जिला अध्यक्ष श्री रोहित सोनी एवं लेबर सेल अध्यक्ष श्री राणा रणविजय अपने कार्यकर्ताओं और ई-रिक्शा यूनियन भाइयों के साथ मिलकर सड़क पर हो रहे लगातार हादसों की समस्या को हल करने पहुंचे।

शहर के मनेंद्र रोड पर आए दिन ई-रिक्शा और ऑटो पलटने की घटनाएँ सामने आ रही थीं। इन घटनाओं से परेशान आमजन की तकलीफ सुनते ही लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधि तुरंत कार्रवाई में जुट गए। उन्होंने अपने व्यक्तिगत खर्च से जेसीबी मंगवाकर सड़क को समतल कराया और पैच फिलिंग का कार्य करवाया।

इसी दौरान मौके पर ही एक ऑटो पलटने की घटना घट गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने बिना देर किए ऑटो चालक को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाकर इलाज की व्यवस्था करवाई।

इस मानवीय पहल के माध्यम से नेताओं ने जनता के बीच एक नया संदेश दिया कि –
“हम चाहें तो इन पैसों से पुतला दहन कर सकते थे, साउंड सिस्टम लगाकर बड़े विरोध प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन आज हमारे शहर को केवल नारों और दिखावे की राजनीति नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर समाधान और नई सोच की जरूरत है। लोक जनशक्ति पार्टी जनता के हर छोटे-बड़े दुख में उनके साथ खड़ी रहेगी और उनके हक की क्रांति की नींव बनेगी।”

इस कदम से पार्टी ने यह साफ कर दिया कि वह सिर्फ राजनीति करने नहीं, बल्कि जनसेवा और बदलाव की राह दिखाने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *