Mainpat Festival 2023: Hill Korva Vifnath won in archery

अम्बिकापुर: मैनपाट महोत्सव में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा विषेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के बीच मंगलवार को एकलव्य आवासीय विद्यालय मैनपाट के मैदान में तीरंदाजी स्पर्धा का आयोजन किया गया। लक्ष्य पर सटीक निषाना साधते हुए मैनपाट के पहाड़ी कोरवा विफनाथ ने तीरंदाजी स्पर्धा का विजेता बना। द्वितीय पर बिरना एवं तृतीय रामसिंह रहे।

विषेष पिछड़ी जनजाति तीरंदाजी प्रतियोगिता में मैनपाट, बतौली, सीतापुर एवं लुण्ड्रा के विषेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के करीब 106 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और तीरंदाजी में जौहर दिखाया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जेआर नागवंषी, अनुसंधान अधिकारी डीपी नागेष सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *