Divisional Commissioner Dr. Alang will inspect various offices of the district, will hold meeting of revenue officers

 

 

कोरिया: सरगुजा सम्भाग आयुक्त डॉ संजय कुमार अलंग बुधवार 15 मार्च को जिले में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे। संभागायुक्त डॉ अलंग सुबह 08ः30 बजे बिलासपुर से बैकुंठपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 11ः00 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12ः00 बजे जिला कार्यालय कोरिया के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे। 01ः30 से 02ः00 बजे तक का समय सर्किट हाउस बैकुण्ठपुर में आरक्षित रहेगा।

इसके बाद संभागायुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। ततपश्चात शाम 04ः30 बजे बैकुण्ठपुर से अम्बिकापुर हेतु प्रस्थान करेंगे।

इसी प्रकार 17 मार्च को संभागायुक्त डॉ अलंग सी-मार्ट बैकुण्ठपुर का निरीक्षण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। चेरवापारा, बैकुण्ठपुर में अमृत सरोवर का निरीक्षण, ग्राम गौठान मझगवां में रीपा एवं गोबर पेंट ईकाई का निरीक्षण, ग्राम मुड़ीझरिया में जल जीवन मिशन कार्य का निरीक्षण एवं ग्राम जामपानी और डुभापानी में नरवा कार्य का निरीक्षण शामिल है। निरीक्षण के पश्चात डॉ अलंग बैकुण्ठपुर से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *