फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के बतौली थाना अंतर्गत फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल जब्त की है।

 

पुलिस ने बताया कि युवती ने 26 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि बदनाम करने की नियत से अज्ञात फर्जी इंस्टाग्राम आई डी से प्का आपत्तिजनक फोटो वायरल किया गया हैं जिसके रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया।

 

इस दौरान जांच विवेचना साइबर सेल से तकनिकी प्राप्त कर फर्जी इंस्टाग्राम आई डी धारक का पता कर मामले के आरोपी दीपक सिंह निवासी रायकेरा सीतापुर को पकड़कर पूछताछ किया गया तो आरोपी द्वारा बदनाम करने की नियत से आपत्तिजनक फोटो वायरल करना स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध पाय जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा

 

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उनि प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्र.आर.देवशरण सिंह,आर.पंकज लकड़ा, अशोक भगत, राजेश खलखो, मुरलीधर यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *