अंबिकापुर: शराबी बेटे की पिटाई से घायल होकर आए पिता की उपचार दौरान मौत हो गई है वहीं शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,।

दरअसल कोरबा जिले के ग्राम पाली में रहने वाले मृतक शिव प्रसाद बीती 1 अगस्त की सुबह अपनी पत्नी बिसरो बाई के साथ खाना बना रहा था इसी दौरान उसका छोटा लड़का राम गरीब शराब के नशे में घर आया और अचानक ही अपने पिता शिवप्रसाद पर लाठी डंडे से वार कर दिया और मौके से अपने ससुराल भाग गया ईधर परिजन तत्काल घायल को लेकर खड़गवां व बैकुंठपुर अस्पताल लेकर पहुचे जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया जहां भर्ती कर उपचार दौरान शिवप्रसाद की मौत हो गई है, पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर अग्रिम जांच हेतु विवेचना डायरी संबंधित थाने को भेजने की तैयारी में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *